#Balrampur ! शिक्षक निर्वाचन: 10 बूथों पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 25.46% वोटिंग
डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश
#बलरामपुर। गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को जिले के सभी 10 मतदान बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी रहा। सुबह 10 बजे तक 25.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने विकासखंड श्रीदत्तगंज, उतरौला और एमपीपी इंटर कॉलेज, बलरामपुर स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारियों से मतदान की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
डीएम ने अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। वहीं, एसपी ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और मतदान केंद्रों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
जिले में कुल 982 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 839 पुरुष और 143 महिला मतदाता शामिल हैं। सभी 10 बूथों पर मतदान कार्मिकों के साथ सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
#Balrampur #dmbalrampur #DMBalrampur
Balrampur, Balrampur | Oct 23, 2026