शिवपुरी नगर: बघेदरी में दबंगों के हौसले बुलंद: वृद्ध पिता के तोड़े दांत, भाई का हाथ फैक्चर; न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बघेदरी में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार पर बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। दबंगों की इस गुंडागर्दी में एक बुजुर्ग के दांत टूट गए, जबकि दूसरे युवक का हाथ फैक्चर हो गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से आहत पीड़ित परिवार ने SP से गुहार लगाई है।