मंझनपुर: कौशाम्बी में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने युवती को तीसरी मंजिल से फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी, मुकदमा दर्ज
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती को तीसरी मंजिल से नीचे फेंककर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 23 मई को सरकारी कॉलोनी में रहने वाली एक युवती को उसके प्रेमी ने नीचे फेंक दिया था।