बिंदकी: बिंदकी कस्बे में सेवा भारती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार की सुबह 9 बजे से नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन तथा सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।