कटनी नगर: पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई: श्रमिक से मारपीट मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित, बस स्टैंड चौकी का मामला
कोतवाली थाना क्षेत्र बस स्टैंड चौकी में श्रमिक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बस स्टैंड चौकी में पदस्थ आरक्षक अनमोल कुमार कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बाल गोविंद प्रजापति पर असंवेदनशील व्यवहार पद के दुरुपयोग और आमजन के प्रति अनुचित आचरण पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया है। एसपी ने आज शनिवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी।