सिरसागंज: हाईवे पर शनिदेव मंदिर के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे पर शनिदेव मंदिर के पास का बुधवार को रात्रि को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक अज्ञात युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।