बल्देवगढ़: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्देवगढ़ एसडीएम कार्यालय का किया घेराव, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किसानों के साथ बल्देवगढ़ एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।एवं एसडीएम की अनुपस्थिति में बल्देवगढ़ तहसीलदार अरविंद यादव को ज्ञापन सौंपा गया।और बताया गया कि किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराया जाए।एवं सुजारा बांध के समस्त फीडरों को खोला जाए।ताकि किसान सिंचाई कर सकें।