बल्देवगढ़: बल्देवगढ़-खरगापुर मार्ग पर भेलसी के पास जमीनी विवाद, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग भेलसी के पास जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसमें राकेश कुशवाहा भगवान दास कुशवाहा,रामचरन कुशवाहा के द्वारा फूला कुशवाहा एवं धांसू कुशवाहा के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई।मारपीट में घायल हुई फूला कुशवाहा को खरगापुर से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।वही खरगापुर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया है।