बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ सीएचसी से नियमों का उल्लंघन करते हुए एलटीटी मरीज को ढोते हुए जननी एक्सप्रेस वाहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को एलटीटी कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें नसबंदी ऑपरेशन कराने वाली कई महिलाओं को निजी वाहनों के माध्यम से घर छोड़ा जा रहा है।लेकिन आज रात 8:00 बजे देखा गया कि एक जननी एक्सप्रेस वाहन में एलटीटी पेशेंट महिला को नियम विरुद्ध तरीके से बैठाया गया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।