सिकंदराराऊ: कावड़ यात्रा को लेकर सिकंदरा राऊ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हाईवे का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
श्रावण मास में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को लेकर सिकंदरा राऊ प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में हाथरस जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मथुरा बरेली हाईवे का कासगंज बोर्डर तक निरीक्षण किया है।