चंदेरी: फतेहाबाद में सांप के डसने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी विजय अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी फतेहाबाद ने बताया कि 19 जुलाई की दोपहर करीबन 2:00 बजे मेरी बेटी महक अहिरवार उम्र 4 वर्ष को सांप ने काट लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। चंदेरी पुलिस ने 19 जुलाई की देर रात करीबन 11:15 बजे मामला दर्ज कर लिया है।