सहदेई बुजुर्ग: पहाड़पुर तोई में आरोपियों ने महिला को मारपीट कर किया घायल, 30 हजार रुपए छीने
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर तोई में एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया और तीस हजार रुपए छीन लिया गया। जिसको लेकर पीड़िता प्रेमा देवी ने आठ लोगों के खिलाफ सहदेई बुजुर्ग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया कि जब वह अपने पुत्री के यहां से तीस हजार रुपए लेकर लौट रही थी तभी घटना हुआ।