गोवर्धन: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस गोवर्धन के सोन गांव में श्रमिकों का सम्मान कर मनाया गया
आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस है वह दिन जो देश और दुनिया को अपने पसीने से सींचने वाले कामगारों को समर्पित है। इसी कड़ी में गोवर्धन स्थित थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव सोन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम श्रमिकों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सलाम किया गया।