टीकमगढ़ जिले के पठा गांव में गुरुवार को जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति का नाम नीरज बताया गया है। परिजनों के अनुसार नीरज ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।