गाज़ीपुर: अंतरराज्यीय गिरोह के दो हेरोइन तस्कर को जमानिया पुल के पास से किया गिरफ्तार, 1 करोड़ से ज्यादे की हेरोइन बरामद-एसपी
गाजीपुर में स्वाट सर्विलांस और जमानिया थाने की संयुक्त कार्रवाई में अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर को जमानिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 1 करोड़ से ज्यादे की हेरोइन बरामद किया है। इस बात का खुलासा एसपी ओमवीर सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसकांफ्रेन्स कर किया है।