गाज़ीपुर: गाजीपुर के जंगीपुर में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में निकाली गई धन्यवादयात्रा
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में जंगीपुर विधानसभा के जंगीपुर मंडी से धन्यवाद यात्रा निकाली गई।यादव मोड पर समाप्त हुई यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर महिला युवाओं व्यापारियों को धन्यवाद दिया।जंगीपुर विधानसभा के मतदाताओं को जो इस विधानसभा में 27000 से अधिक वोटो से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीतने के लिए धन्यवाद दिया।