सहारनपुर: हकीमपुरा के विश्वासनगर में ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट में आकर भैंस की हुई मौत
हकीमपुरा बिजलीघर क्षेत्र के विश्वासनगर में दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से एक भैंस की बुधवार शाम 5:00 बजे मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भैंस ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गई। इस दौरान उसमें करंट दौड़ रहा था, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। भैंस के मालिक कय्यूम बेहद गरीब बताये जा रहे हैं। वह दिनभर भैंस चराकर किसी तरह परिवार का गुजारा करते हैं।