हज़ारीबाग: अष्टमी-नवमी की संधि बेला में विशेष पूजा, फल-सब्जियों की प्रतीकात्मक भेंट
हजारीबाग में दुर्गापूजा के दौरान अष्टमी और नवमी की संधि बेला पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना की। इस अवसर पर कई स्थानों पर फल और सब्जियों की प्रतीकात्मक बलि अर्पित कर परंपरा निभाई गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संधि काल पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है। श्रद्धालुओं ने मां से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।