अटेर: गोपाल गौशाला में भगवान श्रीकृष्ण का सांकेतिक नौका विहार,कार्यक्रम हुआ आयोजित,देखने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Ater, Bhind | Jun 10, 2026 भिंड शहर की गोपाल गौशाला में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत भगवान श्रीकृष्ण का सांकेतिक नौका विहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को प्रतीकात्मक रूप से यमुना नदी के स्वरूप में तैयार किए गए स्थल पर नौका में विराजमान कर नौका विहार कराया गया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी