नवाबगंज: रहमान बताने वाला शख्स निकला आशीष, महिला न्याय की आस में थाने में भटक रही
सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब धोखे पहचान छुपाने और परिवार से बिछड़ने की दर्दनाक दास्तां बन गई है नवाबगंज में एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं उसका कहना है कि इंस्टाग्राम पर खुद को रहमान बताने वाले युवक ने उससे निकाह किया था साथ रहा बेटा हुआ और अपनी पहचान छुपाने का सामने आने के बाद उसको छोड़कर चला गया