कांके: रातु रोड स्थित आवास पर रांची सांसद संजय सेठ ने सुनी लोगों की समस्या
Kanke, Ranchi | Jun 15, 2025 रातु रोड स्थित आवास में रविवार सुबह करीब 9 बजे रांची सांसद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर रांची सासंद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान काफी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर रांची सांसद संजय सेठ के पास पहुंचे थे।