कांके: धुर्वा के 133 बटालियन स्थित शहीद स्मारक उद्यान में राज्यपाल और सीएम ने सीआरपीएफ के शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2025 धुर्वा के 133 बटालियन स्थित शहीद स्मारक उद्यान में शनिवार शाम करीब पांच बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने सीआरपीएफ के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने सीआरपीएफ के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।