कांके: बरियातू के लेक व्यू हॉस्पिटल द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर विकास भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2025 बरियातू स्थित लेक व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विश्व रक्तदाता दिवस पर विकास भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विकास भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में विकास भवन में कार्यरत्त कर्मी और अधिकारी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान 11 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।