नवाबगंज: बाराबंकी में उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण, किसानों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश
बाराबंकी में संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक), उत्तर प्रदेश डॉ. हरेन्द्र कुमार मिश्र ने जनपद के विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों का सोमवार करीब 3 बजे निरीक्षण कर उर्वरकों की उपलब्धता और निर्धारित मूल्य पर बिक्री की जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर उपलब्ध उर्वरकों का रिकॉर्ड और पीओएस मशीन से मिलान सही पाया गया।