पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट थाना में निवर्तमान प्रभारी को दी गई भावभीनी विदाई
पोड़ैयाहाट थाना में शुक्रवार की शाम निवर्तमान प्रभारी विनय कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। पुलिसकर्मियों ने फूल और बुके के साथ उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने श्री कुमार को एक बेहतर तालमेल वाला प्रशासक बताया है। श्री कुमार ने भी सहकर्मियों का शुक्रिया अदा करते हुए पोड़ैयाहाट में मिले अनुभवों को यादगार बताया है।