पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया गया, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना
धूमधाम से गुरुवार को पोड़ैयाहाट में क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। चर्चों में विशेष पूजा प्रार्थना आयोजित की गई। पोड़ैयाहाट के सबसे पुराने गिरजा घर नित्य सहायक माता चर्च में भी प्रभु यीशु के बाल स्वरूप को चरनी में लिटाया गया था और आकर्षक साज सज्जा की गई थी। मसीही समुदाय के लोगों ने अपने घरों में भी विशेष प्रार्थना आयोजित की और एक दूसरे को बधाइयां दीं।