जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत बनारी में जर्जर विद्युत लाइन और केबल के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सरपंच ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए नई विद्युत लाइन और केबल लगाने की मांग की है।