गुमला: आंगन में सांप ने 14 वर्षीय छात्रा को काटा, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | May 9, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के आंबुआ गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा जूही प्रवीण को जहरीले करैत सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। जूही घर के आंगन से बाथरूम की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक जहरीला करैत सांप उसके पैर में लिपट गया। घबराई छात्रा ने पैर झटकने की कोशिश की लेकिन सांप ने पैर में काट लिया।