हसपुरा: बसस्टैंड के समीप श्मशान स्थल के बाउंड्री निर्माण कार्य में बाधा को लेकर बाजारवासियों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध
हसपुरा बसस्टैंड के समीप श्मशान स्थल का बाउंड्री निर्माण कार्य में बाधा डालने के खिलाफ शनिवार को बाजार वासियों ने दुकान बंद कर विरोध जताया। इस दौरान शिष्ट मंडल बीडीओ ,सीओ से मुलाकात कर समस्या को रखा।सीओ ने कहा आगे की निर्माण कार्य वरीय अधिकारी के आदेश प्राप्त होते शुरू होगा।फिलहाल निर्माण कार्य स्थगित रहेगा।