कासगंज: कासगंज जिले के एसपी के निर्देश पर अभियान चलाकर 33 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
कासगंज। जनपद में फरार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी ओ.पी. सिंह के निर्देश पर कासगंज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 33 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे, पेश नही हो रहे थे।