कलेक्ट्रेट शादी कराने की मांग को लेकर पहुंचा दिव्यांग, कलेक्टर से लगाई शादी कराए जाने की गुहार
बोला अब अकेला नहीं रहा जाता, कलेक्टर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा
दमोह। कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार दोपहर 1 बजे आयोजित जनसुनवाई में एक अनोखा आवेदन सामने आया। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बमोरी गांव निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से अपनी शादी कराने और राशन उपलब्ध कराने की मांग की। नरेंद्र ने बताया कि वह अनाथ है, कानों से कम सुनता है और चलने-फिरने में भी असमर्थ है। उसकी पहली पत्नी का वर्ष 2014 में निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अकेले जीवन बिता रहा है।
जब अधिकारियों ने पूछा कि वह काम करने में सक्षम नहीं है तो विवाह कैसे होगा, इस पर नरेंद्र ने कहा, "जिस प्रकार अजगर और पक्षियों के भोजन की व्यवस्था भगवान करते हैं, उसी तरह मेरे लिए भी जीवनसाथी की व्यवस्था भगवान करेंगे।" कलेक्टर ने उसकी पूरी बात गंभीरता से सुनी।
Damoh, Damoh | Aug 6, 2026