ढाका: कुंडवा चैनपुर एसएसबी का सराहनीय कदम, बरवा खुर्द गांव में लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर
पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर एसएसबी कैंप के जवानों ने बरवा खुर्द गांव में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। एसएसबी के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।