करनाल: घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड, सेक्टर 12 में बताया जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने
Karnal, Karnal | Sep 28, 2024 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि भारत चुनाव आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया को लेकर सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इनमें डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शामिल हैं। अगर मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है घर बैठे फोटो युक्त डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।