झालरापाटन: ढिंगसी के समीप बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, ससुराल से लौट रहा था
झालावाड़ के सीमावर्ती ढिंगसी गांव के समीप बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। झालरापाटन का रहने वाला केवल चंद अपने ससुराल पामाखेड़ी गया था, वापस लौटते समय ढिंगसी गांव के समीप उसकी बाइक स्लिप हो गई।