नवगछिया: ₹50 हजार के इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार, कमरे से कट्टा-कारतूस बरामद
टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल ₹50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार को भवानीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि आरोपी हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में लंबे समय से फरार था। गिरफ्तारी के बाद उसके किराये के कमरे की तलाशी में एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस म