नौगावां सादात: नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नौगांवा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौगांवा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।