बहराइच: बहराइच अस्पताल सांप लेकर इलाज कराने पहुंचा युवक,अस्पताल में मचा हड़कंप
बहराइच से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवक ने सांप के काटने के बाद बहादुरी का परिचय देते हुए जहरीले सांप को बैग में भरकर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुचतें ही बैग में सांप देखकर डॉक्टर तो पहले घबरा गए। हालांकि इसके बाद उन्होंने तुरंत युवक का इलाज किया, जिससे उसकी जान बच गई. यह घटना बौडी थाना क्षेत्र के कोदही गांव की है।