हज़ारीबाग: मतदान प्रतिशत बढ़ाने और वोटरों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर #वोट_देने_चलो अभियान की हुई शुरुआत
हजारीबाग विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि एवं मतदाता जागरुकता के लिए 09,13 एवं 20 नवंबर को सोशल मीडिया पर हैशटैग वोट देने चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के पहले दिन 09 नवंबर को अपराह्न 12 बजे से अपराहन 2 बजे तक हैशटैग अभियान चलाया जाएगा।