हज़ारीबाग: राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिले में कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
हज़ारीबाग झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले जिले के लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, एनटीपीसी केरेडारी के साथ-साथ कई हिस्सों में पारा लीगल वॉलिंटियरों ने नुक्कड़ सभा का आयोजन करके राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस को मनाया।