कनवास: डिंगसी नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराया ऑटो, 2 लोग हुए घायल
Kanwas, Kota | Mar 28, 2025 डिंगसी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक तिपहिया ऑटो हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के समय ऑटो कोटा से झालावाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच ऑटो चालक ऑटो पर नियंत्रण खो बैठ। जिसके चलते ऑटो सड़क पर लगी रेलिंग से टकरा गया। हादसे के दौरान ऑटो में चालक सूरज ओर पैसेंजर अल्बख्श सवार थे।