कनवास: कनवास में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, उपखंड अधिकारी रहे मुख्य अतिथि
Kanwas, Kota | Mar 25, 2025 कनवास कस्बे में टीम जीवन दाता के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 85 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर मंगलवार दोपहर 12 बजे सुभाष सर्किल पर आयोजित हुआ जो शाम तक चला। शिविर में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रामावतार मीणा रहे। वही अध्यक्षता चिकित्साधिकारी लालसिंह मीणा ने की। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने युवाओं को सम्बोधित भी किया।