कनवास: कनवास सहायक अभियंता कार्यालय पर 31 मार्च तक बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं
Kanwas, Kota | Mar 27, 2025 कनवास के सहायक अभियंता कार्यलय पर 31 मार्च तक बिजली बिलो से सम्बंधित समस्या का समाधान किया जाएगा। सहायक अभियंता ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के उपभोक्ता जो की बिजली के बिलों संबधित समस्या का निस्तारण लोक अदालत में करवाने से किसी कारण वश वंचित रह गए हैं। उन उपभोक्ताओं को कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है।