महोबा: तिन्दौली गांव में किसान से कट्टे की नोंक पर साढ़े तीन लाख की रंगदारी, परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप
Mahoba, Mahoba | Jun 10, 2026 एक किसान ने गांव के कुछ दबंगों पर कट्टे की नोंक पर साढ़े तीन लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायत पत्र देकर सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की।किसान का आरोप है कि उसे शराब पिलाकर बंधक बनाया गया और जमीन बेचने के एवज में रंगदारी मांगी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।