कन्नौज: गुरसहायगंज में लड़की को भगाने के दोषी को 7 वर्ष की सजा और ₹25,000 जुर्माने का मिला दंड
कन्नौज जिला न्यायालय के द्वारा गुरसहायगंज थाना क्षेत्र से जुड़े लड़की को भगा ले जाने के मामले में शामिल दोषी युवक को सजा सुनाई गई है। जिला न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश कन्नौज द्वारा अनूप पाल को 7 वर्ष की सजा और 25000 रुपए के जमाने से दंडित किया गया है। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा यह मामला सन 2021 का है।