मैनपुरी: किशनी क्षेत्र निवासी पीड़ित ने नगर पंचायत की शिकायत पर ईओ और बाबू पर मारपीट का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा निवासी राजकुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उन्होंने नगर पंचायत की अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद नगर पंचायत के ईओ और बाबू ने उनको नगर पंचायत में बुलाकर उनके साथ मारपीट की। जिसको लेकर पीड़ित ने ईओ और बाबू के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर डीएम से शिकायत की है।