शिकोहाबाद: मक्खनपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दो वांछितों को किया गिरफ्तार
थाना मक्खनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों, विपिन उर्फ विपेन्द्र कुमार और लवकुश (निवासी ग्राम जरारी यादव), को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम में उ0नि0 यश कुमार, है0का0 शिवकुमार, का0 प्रेम सिंह और दाऊदयाल शामिल रहे।