झालरापाटन: उण्डवा गांव में 72 वर्षीय बुजुर्ग ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या की
झालावाड़ के सीमावर्ती उण्डवा गांव में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या की है। रामगंज मंडी पुलिस ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे चौक पोस्टमार्टम करवा कर मामले में जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले मांगीलाल का अपने पुत्र से झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।