द्वारका: बिंदापुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी पिस्टल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य उर्फ आदि और सुनील कुमार उर्फ फौजी के रूप में हुई है। यह दोनों द्वारका, जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं। इनकी तलाश बिंदापुर थाना की पुलिस टीम कर रही थी।