इस्लामनगर अलीगंज: जमुई में कांग्रेस जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया
शहर के कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम का अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जो 5 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।