टीकमगढ़: टीकमगढ़ में निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में बारिश के पानी में बाइक समेत गिरा चालक, VIDEO वायरल; नगर पालिका पर उठे सवाल
टीकमगढ़। शहर में निर्माणाधीन सड़क पर बारिश का पानी भर जाने से एक बाइक चालक सड़क पर बने गड्ढे में गिर पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करते देखा जा सकता है। घटना के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो कीस्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।